डीएवी फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराने से एक्टिवा सवार की मौत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 23 मई 2021

डीएवी फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराने से एक्टिवा सवार की मौत


जालंधर, डी.ए.वी. फ्लाईओवर पर बीती देर रात डिवाइडर से टकराकर एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना एक के ए.अस.आई नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डी.ए.वी. फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक लोगों की मदद से युवक को सिविल अस्पताल लेजाया जा चूका था। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर पुलिस टीम को पता चला कि एक्टिवा सवार की मौत हो चुकी है। अभी तक मृतक की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिसके चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रख दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages