ताउते तूफान के चलते पंजाब और हरियाणा में आंधी और बारिश की संभावना


ताउते तूफान ने गुजरात में काफी तबाही मचा रखी है। अब यह राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से 19 और 20 मई को चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाके इसकी चपेट में आ सकते हैं। इससे पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में सात से 10 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। वहीं हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 18 मई को हरियाणा के कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान था। वहीं, इसके अलावा दक्षिण पश्चिम मानसून 22 मई तक अंडमान पहुंच जाएगा। पंजाब में जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून दे सकता है  दस्तक।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट