जालंधर में कर्फ्यू से लोगों को मिली राहत, जाने दुकाने खुलने और बंद होने का समय - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 31 मई 2021

जालंधर में कर्फ्यू से लोगों को मिली राहत, जाने दुकाने खुलने और बंद होने का समय


जालंधर में अन्य जिलों की तरह लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू में कुछ राहत देने के आदेश जारी किए गए हैं। डीसी. घनश्याम थोरी की ओर से जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक दुकानों के बंद होने के समय में बदलाव किया गया है।अब दुकानों को शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। नए आदेशों के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक आवश्यक वस्तुओं की दुकानें अब सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी, जबकि गैर-जरूरी की दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेंगी। होटल, रेस्टोरेंट शाम 6 बजे तक टेक अवे सेवा दे सकेंगे, जबकि होम डिलीवरी रात 9 बजे तक जारी रहेगी। वहीं, रात्रि कर्फ्यू अब शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। वहीं, ये दिशा-निर्देश 1 जून से 10 जून तक जारी रहेंगे। आदेश के अनुसार बार, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, कोचिंग सेंटर और खेल परिसर बंद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages