BCCI ने WTC के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 17 जून 2021

BCCI ने WTC के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का किया ऐलान


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताबी मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। रविंद्र जडेजा और आर. रविचंद्रन अश्विन की स्पिन जोड़ी मोहम्मद सिराज को बाहर रखते हुए प्रबंधन ने अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर भरोसा करते हुए जगह बनाई है। चर्चा थी कि युवा सिराज को इशांत पर तरजीह मिल सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग की जिम्मेदारी हिटमैन रोहित शर्मा और शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि इसके बाद चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली आएंगे। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर ऋषभ पंत मध्यक्रम की कमान संभालेंगे।
रविंद्र जडेजा और आर. अश्विन की स्पिन ऑलराउंडर जोड़ी को कीवी बल्लेबाजों को हैरान करने का काम सौंपा जाएगा, जबकि बुमराह, इशांत और शमी की तिकड़ी तेज गेंदबाजी में बढ़त बनाएगी, इस तरह टीम इंडिया 5 विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ उतर रही है। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम इंग्लैंड में छह टेस्ट खेलेगी, जिसमें कीवी टीम के खिलाफ पहला डब्ल्यूटीसी फाइनल भी शामिल है। डब्ल्यूटीसी फाइनल्स साउथेम्प्टन में 18-22 जून तक खेले जाएंगे। इंग्लैंड के साथ भारत की टेस्ट सीरीज नॉटिंघम (4-8 अगस्त) में शुरू होगी। दूसरा लॉर्ड्स (12-16 अगस्त), तीसरा लीड्स (25-29 अगस्त), चौथा ओवल (2-6 सितंबर) और आखिरी टेस्ट मैनचेस्टर (10-14 सितंबर) में खेला जाएगा।

टीम
  • विराट कोहली (कप्तान)
  • रोहित शर्मा 
  • शुभमन गिल
  • चेतेश्वर पुजारा
  • अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान)
  • ऋषभ पंत
  • रवींद्र जडेजा
  • रविचंद्रन अश्विन
  • जसप्रीत बुमराह
  • ईशांत शर्मा 
  • मोहम्मद शमी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages