कोरोना: निजी अस्पतालों को वैक्सीन नहीं बेचेगी पंजाब सरकार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 4 जून 2021

कोरोना: निजी अस्पतालों को वैक्सीन नहीं बेचेगी पंजाब सरकार


विपक्षी पार्टी शिरोमणि अकाली दल का दावा

कि कोवैक्सीन टीके की खुराक राज्य को 400 रुपये में मिलती है

उसे निजी संस्थाओं को 1,060 रुपये में बेचा जा रहा है.

निजी अस्पताल लोगों से प्रत्येक खुराक के लिए 1,560 रुपये ले रहे हैं.


अमरिंदर सरकार ने पंजाब के निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने का आदेश वापस ले लिया है। दरअसल, पंजाब सरकार ने 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोरोना वायरस टीकाकरण के उद्देश्य से निजी अस्पतालों को वैक्सीन बेचने का फैसला किया था। अब नए निर्देश में राज्य सरकार ने सभी निजी अस्पतालों को वैक्सीन वापस करने को कहा है। पंजाब सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लिए निजी अस्पतालों के माध्यम से टीकाकरण का निर्णय सही नहीं है और इसे वापस लिया जाता है। नए फैसले के मुताबिक निजी अस्पतालों को वैक्सीन की उपलब्ध डोज लौटानी होगी और जो डोज लोगों को दी गई है, उसे मैन्युफैक्चरर से सप्लाई मिलने के बाद वापस करना होगा। निजी अस्पतालों द्वारा वैक्सीन फंड में दिया गया पैसा वापस किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages