खन्ना में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग, जले पुराने रिकॉर्ड - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 25 जून 2021

खन्ना में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में लगी आग, जले पुराने रिकॉर्ड


पंजाब: खन्ना के गांव बीजा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बीती देर रात आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बैंक के एयर कंडीशन में सबसे पहले शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसके बाद आग ने आसपास पड़े सामान और कागज को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक ग्रामीण ने बैंक से तेज रोशनी आती देखी। गौर से देखा तो वह आग की लपटे थी। इसकी जानकारी उसने गांव के लोगों को दी। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड और फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages