निजी एम्बुलेंस की दरें तय - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 10 जून 2021

निजी एम्बुलेंस की दरें तय


जालंधर: पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन ने जालंधर में कोरोना और अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए एंबुलेंस सेवा का रेट तय किया है। सभी डीसी, सिविल सर्जन और परिवहन विभाग के अधिकारियों को इन नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। आपकी जानकारी को बतादें कि 50 किलोमीटर के दायरे में बेसिक लाइफ सपोर्ट (नॉन एसी) के लिए 1200, बेसिक लाइफ सपोर्ट (एसी) के लिए 1500 रुपये और एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के लिए 2000 रुपये तय किए गए हैं। यदि एम्बुलेंस 50 किमी के दायरे से बाहर जाती है, तो निजी एम्बुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट (नॉन एसी), बेसिक लाइफ सपोर्ट (एसी), एडवांस लाइफ सपोर्ट के ड्राइवर क्रमशः 12, 15 और 25 रुपये प्रति किलोमीटर चार्ज कर सकते हैं। पहले एक घंटे ठहरने के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। इसके बाद बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस को 200 रुपये और एडवांस एंबुलेंस को 400 रुपये देने होंगे। जरूरत के हिसाब से पीपीई किट के लिए 500 रुपये भी लिए जा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages