नकली पिस्टल दिखाकर लोगों से लूटपाट करने वाले दो युवक गिरफ्तार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 23 जून 2021

नकली पिस्टल दिखाकर लोगों से लूटपाट करने वाले दो युवक गिरफ्तार


फिल्लौर पुलिस ने नकली पिस्टल दिखाकर लोगों को लूटने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने लूटेरा गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफल हुई है। लुटेरों का एक साथी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी शिनाख्त के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप और रमन के रूप में हुई है। दोनों फिल्लौर के रहने वाले हैं। उसका एक साथी गग्गू उर्फ टिंडा मौके से फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक खिलौना पिस्तौल, दो दातर, एक हजार रुपये नकदी और 360 नशीले कैप्सूल बरामद किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages