एक किलो हेरोइन, चार पिस्टल, 12 कारतूस व एक गाड़ी के साथ पकड़े गए तस्कर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 18 जून 2021

एक किलो हेरोइन, चार पिस्टल, 12 कारतूस व एक गाड़ी के साथ पकड़े गए तस्कर


पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो हेरोइन, चार पिस्टल, 12 कारतूस और एक कार बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन सिंगला ने आज शुक्रवार को बताया कि जालंधर ग्रामीण पुलिस की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर अमृतसर से किसानगढ़ होते हुए आदमपुर जा रहे एक व्यक्ति लक्ष्मण को गिरफ्तार कर एक किलोग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल 7.65(32 बोर), दो पिस्तौल (30 बोर), छह कारतूस 7.65(32 बोर), छह कारतूस(30 बोर) और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई।
श्री सिंगला ने बताया कि लक्ष्मण सिंह उच्च सुरक्षा वाली नाभा जेल में बंद करमजीत सिंह और फरीदकोट जेल में बंद मनप्रीत सिंह के लगातार संपर्क में था। वह व्हाट्सएप के जरिए नियमित संपर्क में था और जेल से ही तस्करी का धंधा चला रहा था। करमजीत और मनप्रीत ने लक्ष्मण सिंह को हेरोइन और हथियार लाने के लिए अमृतसर भेजा था और कुछ राष्ट्रविरोधी तत्वों को इसकी आपूर्ति करनी थी। संबंधित जेल अधिकारियों ने करमजीत सिंह और मनप्रीत सिंह के पास से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन्हें प्रोडक्शन पर जालंधर लाया जा रहा है। एक अन्य मामले में पुलिस ने चार किलो हेरोइन के मामले में एक भगोड़े अपराधी को उसके साथी समेत उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages