कचहरी परिसर से एएसआई की बाईक हुई चोरी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 10 जुलाई 2021

कचहरी परिसर से एएसआई की बाईक हुई चोरी


जालंधर में चोर इतने निडर हो गए हैं कि अब वे पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कचहरी परिसर में सामने आया, जहां चोरों ने कचहरी परिसर की पार्किंग में खड़ी एएसआई की बाइक चोरी कर ली। पुलिस कर्मी ने बाईक की डिक्की में ठगी और मारपीट के तीन मामलों का रिकार्ड रखा था, जिसे लेकर चोर भाग गए। पुलिसकर्मी जब बापिस पार्किंग में आया तो उसको बाईक चोरी होने की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने नए बारादरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित की पहचान कैंट थाना क्षेत्र के परागपुर चौकी में तैनात एएसआइ हरभजन लाल के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages