करतारपुर के रसूलपुर ब्राह्मणा गांव में खेत से मिला युवक का शव - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 24 जुलाई 2021

करतारपुर के रसूलपुर ब्राह्मणा गांव में खेत से मिला युवक का शव


जालंधर: करतारपुर के रसूलपुर ब्राह्मणा गांव के खेत में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। युवक का शव खेत में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है। आपकी जानकारी को बतादें की हरदीप सिंह ने बताया कि गांव रसूलपुर ब्राह्मणा में सुबह युवक का सड़ा शव खेतों में मिला। किसान कुलबीर सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसके धान के खेत में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जब वह मौके पर गए तो देखा कि युवक का चेहरा पूरी तरह से सड़ा हुआ था। उसने निकर पहनी हुई थी, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। यह एक प्रवासी मजदूर की तरह लग रहा है। मौके पर पुलिस ने पहुँच मामले की जांच शुरू की और उक्त शव की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पहचान के लिए इसे सिविल अस्पताल जालंधर में भेजा गया है। हाल ही में रायपुर-रसूलपुर गांव के पास बल्ला के रास्ते में एक नहर से एक बच्ची का शव भी मिला था, जिससे पहले ही काफी सनसनी फैल गई थी।आज फिर धान के खेत में एक और शव मिलने से गांव में दहशत का माहौल देखने को मिल रही है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages