किसानों ने 15 अगस्त को ट्रैक्टर परेड की घोषणा, किसी मंत्री को नहीं फहराने देंगे झंडा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 25 जुलाई 2021

किसानों ने 15 अगस्त को ट्रैक्टर परेड की घोषणा, किसी मंत्री को नहीं फहराने देंगे झंडा


हरियाणा: कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष कर रहे किसान संगठनों ने हरियाणा में बड़ा फैसला लिया है. फैसले के मुताबिक दिल्ली के बाद अब हरियाणा में ट्रैक्टर परेड होगी। हरियाणा के जींद में किसानों ने एक बड़ा फैसला लिया है। किसी भी सरकारी मंत्री को 15 अगस्त को झंडा फहराने की इजाजत नहीं होगी। स्वतंत्रता दिवस पर जिले में किसान मार्च निकालेंगे। किसानों ने घोषणा की है कि वे अपनी झाकी ट्रैक्टर ट्रॉली में निकालेंगे। जींद के खटकर टोल से लेकर शहर तक किसान विरोध करेंगे। किसान सभी कृषि यंत्रों के साथ सड़कों पर उतरेंगे और ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। किसानों ने घोषणा की कि अगर कोई मंत्री या सरकार का नेता आता है, तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages