रिफाइनरी के पास ज्वलनशील पदार्थ में लगी आग, 4 युवक झुलसे, PGI किया गया रेफर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 25 जुलाई 2021

रिफाइनरी के पास ज्वलनशील पदार्थ में लगी आग, 4 युवक झुलसे, PGI किया गया रेफर


पानीपत रिफाइनरी के पास गांव बाजीगर में चार युवकों के कमरे में ज्वलनशील पदार्थ में आग लग गई। घटना उस वक्त हुई जब चारों युवक खाना खा रहे थे। इस आग की चपेट में आने से चारों युवक झुलस गए। चारों युवकों को इलाज के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से दो युवकों की हालत गंभीर देखकर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि राजेश और राजकुमार 70 फीसदी और सुरजीत और संजू 40 फीसदी झुलसे हुए हैं। दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। रिफाइनरी के पास एक कमरे में खाना बनाते समय धमाका हुआ। ग्राम कुटाना निवासी 34 वर्षीय सुरजीत मतलौदा के बहौली थाना क्षेत्र में पंचर बनाने की दुकान चलाता है। एक ही गांव के 40 वर्षीय राजेश, 26 वर्षीय संजू और 24 वर्षीय राजकुमार रिफाइनरी में काम करते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages