एनआरआई भवन के पास लुटेरे युवक का मोबाइल छीन कर हुए फरार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

एनआरआई भवन के पास लुटेरे युवक का मोबाइल छीन कर हुए फरार


जालंधर: थाना नवी बारादरी के एनआरआई भवन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक का फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना आज सुबह करीब 8:30 बजे की है। पुडा कॉम्प्लेक्स के पास रहने वाले पीड़ित सोनू ने बताया कि वह लेदर कॉम्प्लेक्स जूता फैक्ट्री में पैकिंग का काम करता है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह किसी काम से एनआरआई भवन के पास पहुंचा था। इस दौरान किसी का फोन आया और वह बात कर रहा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनका फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages