एनआईए ने 14 जगहों पर छापेमारी, पुलवामा में एनकाउंटर दो आतंकवादी ढेर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 31 जुलाई 2021

एनआईए ने 14 जगहों पर छापेमारी, पुलवामा में एनकाउंटर दो आतंकवादी ढेर



राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज शनिवार सुबह जम्मू, रामबन समेत 14 जगहों पर छापेमारी की

राजौरी में हाईवे पर मिले आईईडी को समय रहते डिफ्यूज कर दिया गया

वहीं पुलवामा में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए। 


श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों द्वारा एक घंटे की मुठभेड़ के बाद दो आतंकवादी मारे गए हैं। नागबेरान-तरसर वन क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से तलाशी अभियान जारी था। पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों के तलाशी दल पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद एक घंटे तक चली मुठभेड़ में दोनों आतंकी ढेर कर दिए गए।
हाईवे पर मिला आईईडी
राजौरी जिले में मिले संदिग्ध विस्फोटक, जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आज शनिवार को हाईवे पर संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को खाली करा लिया है।
सवाल यह है कि क्या ये घटनाएं किसी बड़े खतरे की ओर इशारा करती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages