Header Ads

13,200mAh की शानदार बैटरी के साथ Ulefone Power Armor 13 लॉन्च, जानें कीमत


Ulefone Power Armor 13
स्मार्टफोन को कंपनी की पावर सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत, इस फोन की दमदार बैटरी है जो 13,200 एमएएच की है। यह पहला स्मार्टफोन है जिसे इतनी बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। बैटरी के अलावा इस स्मार्टफोन में कई ऐसे फीचर्स भी हैं जो इस रफ एंड टफ फोन को पैसे की बचत करने वाला स्मार्टफोन बनाते हैं। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, साथ ही इसमें MediaTek प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में एनएफसी सपोर्ट भी मौजूद है। आपको बता दें, कंपनी अब तक पावर सीरीज के तहत पावर, पावर 2, पावर 3 और पावर 5एस स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। यूलेफोन की पावर सीरीज अपनी दमदार बैटरी के लिए जानी जाती थी, हालांकि यह स्मार्टफोन कंपनी पिछले कई सालों से बाजार से गायब है। लेकिन अब कंपनी ने Ulefone Power Armor 13 के साथ फिर से धमाका किया है। Ulefone Power Armor 13 को AliExpress और Banggood के माध्यम से खरीदा जा सकता है। फोन को अली एक्सप्रेस पर यूएस $499.99 (37,241 रुपये) - 583.32 (43,448 रुपये) में लिस्ट किया गया है।
यूलेफोन पावर आर्मर 13 विशेष विवरण
Ulefone Power Armor 13 फोन एंड्रॉइड 11 पर काम करता है। इसमें 6.81 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, साथ में 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन की स्टोरेज 256 जीबी है, लेकिन इसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 13,200 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।
इन सबके अलावा यह फोन वाटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और शॉकप्रूफ है। कंपनी ने इसमें फिंगरप्रिंट आईडी और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए हैं। जैसा कि हमने बताया कि इसमें NFC सपोर्ट भी मौजूद है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.