Oppo Reno 6Z 5G 64MP कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस...
Oppo Reno 6Z 5G स्मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि अप्रैल में लॉन्च हुए OPPO Reno 5Z का अपग्रेड वर्जन है। आपको बता दें, कंपनी ने Oppo Reno 6 5G सीरीज के तहत तीन फोन लॉन्च किए हैं। जिनमें Oppo Reno 6 5G, Oppo Reno 6 Pro 5G और Oppo Reno 6 Pro + 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। लेकिन भारत में Oppo Reno 6 5G और Oppo Reno 6 Pro 5G से ही पर्दा उठ गया है। Oppo Reno 6Z फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और मीडियाटेक डाइमेंशन 800U प्रोसेसर से लैस है।
Oppo Reno 6Z 5G की कीमत और उपलब्धता
Oppo Reno 6Z 5G की कीमत का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इस फोन को वियतनामी वेबसाइट पर VND 9,490,000 (करीब 30,735 रुपये) की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन ऑरोरा और स्टेलर ब्लैक में पेश किया गया है।
ओप्पो रेनो 6Z 5G स्पेसिफिकेशंस
Oppo Reno 6Z 5G फोन Android 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले है। जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 800 निट्स और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 800यू प्रोसेसर से लैस है। जिसके साथ 8 जीबी रैम है और 5 जीबी एक्सटेंडेड रैम दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो यह 128 जीबी स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 6Z फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें 8 मेगापिक्सल का सुपरवाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 4,310 एमएएच की बैटरी है, जिसके साथ VOOC 4.0 30W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Post a Comment