पंजाब पुलिस ने जालंधर रेलवे स्टेशन से एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान मनीष कुमार पुत्र निशिचंद कुमार सिंह निवासी जिला नालंदा बिहार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान युवक को प्लेट फॉर्म नंबर 01 से गिरफ्तार किया गया। चेकिंग के दौरान उक्त आरोपितों के पास से 2 देशी पिस्टल, 4 खाली मैगजीन बरामद की गई। आरोपी पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त आरोपी बिहार के पटना से यह पिस्टल और खाली मैगजीन लेकर आया था और अमृतसर में बेचने वाला था।
0 टिप्पणियाँ