नवजोत सिद्धू के सलाहकार मलविंदर माली दिया इस्तीफा
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली ने इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने कहा, "मैं नवजोत सिंह सिद्धू को सलाहकार बनने के लिए दी गई सहमति को वापस लेता हूं।" एक प्रेस बयान में उन्होंने कहा, "मैं विनम्रतापूर्वक घोषणा करता हूं कि हमने नवजोत सिंह सिद्धू को सलाह देने के लिए अपनी सहमति वापस ले ली है।" मलविंदर सिंह माली ने कहा कि अगर मुझे नुकसान हुआ तो कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब के कैबिनेट मंत्री विजेंद्र सिंह, पंजाब के सांसद मनीष तिवारी, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और बीजेपी के सुभाष शर्मा, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और जरनैल सिंह जिम्मेदार होंगे।
Post a Comment