जालंधर में लूट की घटनाएं आम होती जा रही हैं। आज पंजाब नेशनल बैंक शाखा सोडल रोड जालंधर में पैसा जमा कराने आए ग्राहक से 50 हजार रुपये लेकर एक युवक फरार हो गया। झांसा देकर ठग उसे बैंक से बाहर ले गए, जिसके बाद 50 हजार लेकर फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमन नाम का युवक सोढल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 50 हजार रुपये जमा कराने आया था। वहां पहले से मौजूद दो लोगों ने उसको बातों में उलझाकर बैंक से बाहर ले गए। वहां जाकर ठगों ने पीड़िता से 50 हजार रुपये की छीने और फरार हो गया।
0 टिप्पणियाँ