48MP कैमरे वाला Samsung Galaxy A12 फोन भारत में नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च
Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो इसी नाम के फोन का नया अवतार है जिसे फरवरी में लॉन्च किया गया था। इन दोनों फोन में केवल प्रोसेसर का ही अंतर है। सैमसंग ने अपने नए मॉडल में Exynos मोबाइल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि हाल ही में कंपनी ने रूस में Exynos प्रोसेसर से लैस Samsung Galaxy A12 फोन भी लॉन्च किया था, जिसका नाम Samsung Galaxy A12 Nacho रखा गया था। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले नॉच डिजाइन दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी ए12 की भारत में कीमत
भारत में नए सैमसंग गैलेक्सी ए12 की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है, जो इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में ही आता है। इसे सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ मूल सैमसंग गैलेक्सी ए12 फोन को इस साल फरवरी में भारत में 13,999 रुपये से शुरू किया गया था, जो कि इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन भी नए फोन की तरह कलर ऑप्शन में आता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए12 स्पेसिफिकेशन्स
डुअल-सिम(नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए12 एंड्रॉयड 11 पर आधारित वन यूआई कोर पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। यह ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 6 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के लिए, गैलेक्सी ए12 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/2.0 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy A12 फोन 8-मेगापिक्सल शूटर के साथ आता है, जिसका अपर्चर f/2.2 है।
फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है।
सैमसंग ने गैलेक्सी ए12 को 5,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 164x75.8x8.9mm और वजन 205 ग्राम है।
Post a Comment