हरियाणा के नूंह में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला आया सामने
हरियाणा के नूंह में धर्म परिवर्तन के मामले आए सामने, गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि नूंह में दर्ज जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने आरोपी अबु बकर और उसके साथी सहजाद को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जबरन धर्म परिवर्तन मामले की जांच के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त 2021 को मनोज नाम के शख्स ने रोजका मेव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि अबू बकर ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया है। इसी तरह 22 अगस्त 2021 को देवेंद्र नाम के व्यक्ति ने भी नूंह थाना सिटी में प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि अबू वकार और उसके साथियों ने उसका भी जबरन धर्म परिवर्तन कराया।
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इन दोनों मामलों को अब स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन मामलों को लेकर एक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया गया है, जो इन मामलों और इससे जुड़े मामलों की पूरी जांच करेगी।
जाने क्या है पूरा मामला
आजाद के बेटे देवेंद्र उर्फ लीलू ने बताया कि कुछ साल पहले से उसका परिवार से मनमुटाव चल रहा था और इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसका फायदा उठाकर अबू बकर अपने कुछ साथियों के साथ उसके पास आया। उसने परिवार के सदस्यों के खिलाफ भड़काकर और पैसे का लालच देकर उसका धर्म परिवर्तन कराया। आरोप है कि मार्च 2017 में वह उसे दिल्ली के किसी स्थान पर ले गया, जहां उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। अबू बक्र पर आरोप है कि उसने उसे धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर इस्लामिक जमात में भेज दिया। अबू बक्र ने हिंदू धर्म, मूर्ति पूजा और हिंदू देवी-देवताओं के बारे में बहुत अपमानजनक बातें कीं।
देवेंद्र ने बताया कि जमात के दौरान अबू बक्र ने मेरे धर्म परिवर्तन के कागजात बनवाए और मेरा नाम बदलकर मोहम्मद जैद कर दिया। जब अबू बक्र ने मुझे जमात में भेजा तो उसने मेरे तीन नाबालिग बच्चों को भी जबरन अपने साथ रखा। अबू बक्र ने उन पर दबाव बनाकर उन्हें जबरन इस्लाम में बदलने की कोशिश की। पुलिस को दी गई शिकायत में देवेंद्र ने कहा कि अबू बक्र नेटवर्क का असली मास्टरमाइंड है, जो बेसहारा बच्चों को ढूंढकर पैसे, संपत्ति, शादी की तैयारियों का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन करा देता है। अबू बक्र कलीम सिद्दीकी नाम के शख्स से ताल्लुक रखते हैं, जो ग्लोबल पीस सेंटर भी चलाते हैं।
Post a Comment