एक हफ्ते बाद आज सोने का भाव 47,000 रुपये के ऊपर, चांदी में भी गिरावट, क्या आपको अभी खरीदना चाहिए?
भारत में सोने की कीमत आज सोमवार को 47,000 रुपये के पार हो गई। पिछले हफ्ते पांच महीने के निचले स्तर को छूने के बाद पीली धातु में सुधार हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर का सोना 16 अगस्त को 09:20AM पर 10 ग्राम के भाव 0.14 फीसदी उछलकर 47,006 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि आज सोमवार को चांदी रेड जोन में रही। कीमती धातु सितंबर वायदा 16 अगस्त को 0.06 प्रतिशत गिरकर 63,203 रुपये पर आ गया।अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमत एक हफ्ते के उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई। सोना 0100 GMT तक 1,779.51 डॉलर प्रति औंस पर सपाट था, जो पहले 6 अगस्त से 1,780.82 डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
Post a Comment