Header Ads

अब एनआरआई को नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़, 500 रुपए से करा सकेंगे दस्तावेज की जाँच


पंजाब सरकार समय-समय पर अनिवासी भारतीयों को सुविधाएं प्रदान करती है। अब नई सुविधा से एनआरआई को एनआरआई सेल से जुड़े दस्तावेजों के सत्यापन के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। पहले एनआरआई को दस्तावेजों की जांच के लिए चंडीगढ़ कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब वे नजदीकी सेवा केंद्रों से ऐसा कर सकेंगे।इच्छुक एनआरआई सेवा केंद्रों से 500/- रुपये के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिसकी उन्हें नियमित रसीद भी मिलेगी। आपकी जानकारी को बतादें कि एक बार एनआरआई अपने दस्तावेज सेवा केंद्रों में जमा कर देते हैं तो उनका सत्यापन कराने की जिम्मेदारी सेवा केंद्र की होगी। आवेदक द्वारा दस्तावेज जमा करने की जानकारी भी मोबाइल नंबर पर एक संदेश के माध्यम से प्राप्त की जाएगी। साथ ही सत्यापन के बाद भी सूचना संदेश के माध्यम से प्राप्त होगी और वे केंद्र से दस्तावेज की रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.