Header Ads

भारत के अमित ने जीता सिल्वर, पानी की वजह से 'गोल्डन बॉय' बनने में नाकाम


भारत के अमित खत्री ने विश्व अंडर -20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 किमी दौड़ में इतिहास रच दिया है। उन्होंने 42.17.94 मिनट के समय के साथ रजत पदक जीता। भारत ने पहली बार रेस वॉक में पदक जीता, जबकि प्रतियोगिता के एक ही सत्र में पहली बार दो पदक जीते। 17 साल के अमित के पदक से कुछ दिन पहले भारत की 4x400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने कांस्य पदक जीता था। खत्री ने केन्या के हरिस्टन वेनोनी को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 42.10.84 मिनट में स्वर्ण पदक जीता। अंतिम 2 राउंड में केन्याई धावक ने उन्हें हराया। स्पेन के पॉल मैकग्राथ ने कांस्य पदक जीता। दरअसल, आखिरी लैप से पहले अमित ने पानी पीने के लिए ब्रेक लिया था, जैसे ही वह पानी के लिए अपने ट्रैक से दूर चला गया, तभी वेनोनी ने आकर गोल्ड जीत लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.