फिरोजपुर : पंजाब में जारी किसान आंदोलन से लोगों के रोजगार पर संकट गहरा गया है। लुधियाना में अडानी ग्रुप के लॉजिस्टिक्स पार्क को कुछ दिन पहले ही बंद कर दिया गया था। फिरोजपुर के वाठ गांव में अडानी ग्रुप का साइलो प्लांट बंद होने से अब कंपनी ने करीब 400 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। बड़ी बात यह है कि यहां काम करने वाले ज्यादातर युवा किसान परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। यहां गेहूं और चावल का भंडारण किया जाता है। धान के मौसम में श्रमिकों की संख्या बढ़ जाती है। इसके लिए कंपनी कर्मचारियों की पहले से ही बुकिंग कराती है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होगा। खास बात यह है कि ज्यादातर बेरोजगार मजदूर किसान परिवारों से हैं। कंपनी का कहना है कि हमने किसान नेताओं से कई स्तर की बातचीत के बाद यह मुश्किल फैसला लिया है। मामला स्थानीय कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने सरकार को प्लांट के बाहर धरने पर बैठे किसानों को हटाने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया था। पर धरना अभी भी जारी है।
0 टिप्पणियाँ