Header Ads

Moto G50 5G स्मार्टफोन 48MP कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत


Moto G50 5G स्मार्टफोन को ऑस्ट्रेलियन मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। साथ ही यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर से लैस है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह दो दिन तक की बैटरी लाइफ देती है। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है और इसमें कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए एनएफसी सपोर्ट भी है। Mojo G50 5G फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल को स्पोर्ट करता है।

जाने Moto G50 5G की कीमत

Moto G50 5G स्मार्टफोन की ऑस्ट्रेलिया में कीमत AUD 399 (लगभग 21,500 रुपये) है, जो कि फोन के सिंगल 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन में आप Metroite Grey कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे और फोन की बिक्री ऑस्ट्रेलिया में Lenovo Australia की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

मोटो G50 5G स्पेसिफिकेशंस

Moto G50 5G स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 269 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी और 85 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। Moto G50 5G फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन की स्टोरेज को आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए Moto G50 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है। सेटअप में f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। रियर कैमरा सेटअप में सिंगल एलईडी फ्लैश है। इसके अलावा रियर कैमरा मोड में मैक्रो वीडियो, स्लो मोशन वीडियो, टाइमलैप्स, हाइपरलैप्स और स्पॉट कलर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Moto G50 5G में 5,000 mAh की बैटरी 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। यह बैटरी आपको दो दिलों तक सपोर्ट करेगी। फोन के साथ 10 वॉट का चार्जर मिलता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, वाई-फाई 802.11 एसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 167x76.4x9.26mm और वजन 206 ग्राम है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.