गन्ना मूल्य और बकाया राशि को लेकर किसानों की मांगों के आगे झुकी पंजाब सरकार, दि मुह माँगे मूल्य की स्वीकृती


मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और किसान संगठनों के बीच आज गन्ने के भाव और बकाये को लेकर बैठक हुई। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुलाकात के बाद की एक तस्वीर साझा की। जिसमें किसान नेता मुख्यमंत्री का मुंह मीठा करवाते दिखाई दिए। और बताया कि पंजाब सरकार 360 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत देगी और 15 दिनों के भीतर बकाया का भुगतान भी करेगी। सरकार के मांगे मानने के बाद, किसानों ने कहा कि सरकार ने मांगें मान ली हैं और अब उन्हें धरना खत्म करने को कहा है।
कैप्टन ने तस्वीर के साथ लिखा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि किसानों से सलाह मशविरा करने के बाद गन्ने के लिए 360 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सैप मंजूर किया गया है।' मेरी सरकार हमारे किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जय किसान, जय जवान!'
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में उनके मीडिया सलाहकार ने कहा कि गन्ना किसानों की मांग के जवाब में पंजाब के मुख्यमंत्री ने पेराई सत्र 2021-22 के लिए राज्य सहमति मूल्य (एसएपी) में 35 रुपये प्रति क्विंटल की और वृद्धि को मंजूरी दी थी। लेकिन अब किसानों को अब 360 रुपये प्रति क्विंटल है जोकि पड़ोसी राज्य हरियाणा से 2 रुपये ज्यादा है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट