अब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल नंबर और स्मार्टफोन की जानकारी देनी होगी अनिवार्य
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड पंजीकरण के समय एक नया कॉलम जोड़ रहा है जिससे यह पता चलेगा कि कितने छात्रों के पास स्मार्टफोन है। गौरतलब है कि पंजाब शिक्षा बोर्ड ने कोरोना पाबंदियों के चलते देशभर में ऑनलाइन शिक्षा के प्रसार को देखते हुए, यह आंकड़े जुटाना शुरू कर दिया है। यह डेटा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा के रजिस्ट्रेशन के दौरान फॉर्म में रखा गया है, जहां बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों की संख्या बताना है कि उनके पास स्मार्टफोन है या नहीं।
बोर्ड ऑनलाइन परीक्षा को आसान बनाने के लिए और अधिक डेटा एकत्र कर रहा है, जिसमें छात्रों के माता-पिता का फोन नंबर मांगना भी शामिल है ताकि जरूरत पड़ने पर छात्रों या उनके माता-पिता से सीधे संपर्क किया जा सके। यह पहली बार है जब बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में स्मार्टफोन का डाटा मांगा है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी के पास स्मार्टफोन नहीं है तो, प्रिंसिपल रजिस्ट्रेशन फॉर्म के कॉलम में लिख सकता है कि उसके पास स्मार्टफोन नहीं है।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि पंजीकरण फॉर्म के साथ हम फोन नंबर और स्मार्टफोन की जानकारी मांग रहे हैं ताकि सभी प्रकार की जानकारी सीधे बच्चों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि छात्रों के इस डाटा को शत-प्रतिशत गोपनीय रखा जाएगा।

Post a Comment