Header Ads

कपूरथला पुलिस ने दो ड्रग माफियाओं को किया गिरफ्तार, इनके पास से 20 किलो हेरोइन बरामद


कपूरथला: जेलों में बैठे खतरनाक गैंगस्टरों द्वारा चलाए जा रहे एक संदिग्ध ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए कपूरथला पुलिस ने बीते दिन सोमवार को दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपये की 20 किलो हेरोइन बरामद की। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस टीमों ने बीते दिन सोमवार को कपूरथला में ढिलवां पुलिस चेक पोस्ट पर एक ट्रक और एक हुंडई आई20 कार को शक के आधार पर रोका और तलाशी लेने पर तस्करों के कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद की। तस्करों की पहचान बलविंदर सिंह  गांव सारंगवाल, होशियारपुर और पीटर मसीह बस्ती दानिशमांदा, जालंधर के  के रूप में हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.