J&K: कुलगाम एनकाउंटर में मारे गए 2 आतंकी, भारी मात्रा में हथियार बरामद
स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी कामयाबी मिली है। कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। जबकि आतंकियों के पास से रॉकेट लॉन्चर और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी भी है। आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया, उसके पास से रॉकेट बरामद किए गए। हाइवे पर आतंकियों द्वारा इनका इस्तेमाल किया जा सकता था, लेकिन सुरक्षाबलों ने इसे पहले ही रोक दिया।
Post a Comment