खट्टर और कैप्टन आमने सामने, मनोहर ने ट्वीट कर पंजाब सरकार पर बरसाए सवाल और माँगे जबाब


किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों के बीच ट्वीट वार भी छिड़ गया है। हरियाणा में जारी किसान आंदोलन के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर हरियाणा के सीएम पर क्या हमला बोला, तो हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कहां पीछे रहने वाले थे, सीएम खट्टर ने भी एक के बाद एक 8 ट्वीट कर कैप्टन अमरिंदर पर सवालों की बौछार की। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले पंजाब के सीएम ने किसान आंदोलन के बीच खट्टर के इस्तीफे की मांग की थी, जिसके बाद सीएम खट्टर ने सोमवार को किसान आंदोलन को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा और कहा कि  'किसान आंदोलन' के पीछे कैप्टन अमरिंदर का हाथ है।
सीएम खट्टर के आरोप लगाने के बाद शाम को कैप्टन ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम की टिप्पणी ने उनकी सरकार के किसान विरोधी एजेंडे को उजागर कर दिया है। कैप्टन ने हरियाणा सरकार को याद दिलाया कि करनाल में भाजपा की बैठक का विरोध कर रहे किसान हरियाणा के हैं। पंजाब से नहीं।

सीएम खट्टर ने कैप्टन से पूछे सवाल

  • सीएम अमरिंदर के इस ट्वीट के बाद सीएम खट्टर ने पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। मनोहर ने अपने पहले ट्वीट में कहा कि हरियाणा एमएसपी पर गेहूं, धान, सरसों, बाजरा, चना, मूंग, मक्का, मूंगफली, कपास और सूरजमुखी सहित 10 फसलों की खरीद करता है। फसलों की कीमत सीधे किसानों के खाते में जाती है। पंजाब सरकार बताए कि वह अपने राज्य में एमएसपी पर कितनी फसल खरीदती है?
  • सीएम ने अपने दूसरे ट्वीट में पूछा कि 'हरियाणा में धान की खेती छोड़ने वाले हर किसान को 7000 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। पंजाब में किसानों को क्या प्रोत्साहन मिलता है?' सीएम खट्टर ने अपने तीसरे ट्वीट में पूछा कि अगर किसानों के भुगतान में 72 घंटे की देरी होती है तो राज्य सरकार किसान को 12 फीसदी की दर से ब्याज देती है। क्या पंजाब  अपने किसानों को यह ब्याज देता है?
  • मनोहर ने अपने अगले ट्वीट में पूछा कि हरियाणा में धान की सीधी बुवाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये दिए जाते हैं। क्या पंजाब सरकार ऐसा करती है? क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में अपने किसानों को ऐसा कोई लाभ देते हैं?'
  • अपने अगले ट्वीट में सीएम ने कहा कि 'हरियाणा पिछले सात साल से अपने राज्य के किसानों को देश में गन्ने का सबसे ज्यादा दाम दे रहा है। पंजाब ने अब इस राशि को आंदोलन के चलते हरियाणा की तर्ज पर बढ़ा दिया है। क्यों?' 
  • इसके साथ ही सीएम खट्टर ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि 'हरियाणा सरकार अपने किसानों को बागवानी फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान देती है। भावांतर भरपाई योजना के तहत राज्य में किसानों के नुकसान की भरपाई की जाती है। क्या पंजाब सरकार में ऐसी कोई योजना है? 
  • हरियाणा में सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं को अपनाने वाले किसानों को उपकरणों की खरीद पर 85 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है? तो क्या पंजाब के किसानों के लिए ऐसी कोई योजना है?'
  • सीएम खट्टर ने अपने आखिरी ट्वीट में पूछा कि 'अब आप बताएं कि किसान विरोधी कौन है? हरियाणा या पंजाब।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट