Header Ads

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन, पीजीआई में ली अंतिम सांस


यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज शनिवार शाम निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह की तबीयत को देखते हुए उन्हें पहले लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार जुलाई को जब फिर उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें यहां से पीजीआई शिफ्ट कर दिया गया, जहां आज शनिवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि पीजीआई में शिफ्ट होने के बाद उनकी तबीयत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल में लगे हुए थे। इस बीच सीएम योगी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता समय-समय पर पीजीआई पहुंचे और उनका हालचाल जाना. कल्याण सिंह के निधन की खबर मिलते ही भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.