Header Ads

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सेना अधिकारियों ने यहां बताया कि पुलवामा जिले के पंपोर इलाके के ख्रु में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई, मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे किस संगठन से ताल्लुक रखते थे। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.