बेकाबू ट्रॉला बस, बाईक और करो से टकराया, इस हादसे में 15 दिन के नवजात समेत 12 लोग घायल
पठानकोट(बलजिंदर): पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चक्की पुल के पास एक बेकाबू ट्रॉले ने एक बस समेत आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 15 दिन के नवजात समेत 12 लोग घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्राले को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
आपकी जानकारी को बतादें कि राजस्थान नंबर का ट्रॉला डमताल की पहाड़ियों से उतर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित हो गया। और कई वाहनों को चपेट में ले लिया, वाहनों के टकराने पर इलाके हड़कंप मच गया। वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार से लोगों ने 15 दिन के नवजात, तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Post a Comment