जालंधर शहर के बहुचर्चित पूर्व पार्षद सुखमीत डिप्टी मर्डर केस जालंधर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने रवानगी होने से पूर्व ट्रेस कर लिया है। पुलिस आयुक्त भुल्लर ने बताया कि डिप्टी की हत्या की साजिश आर्मेनिया जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर गौरव पटियाल उर्फ लकी ने रची थी। गौरव ने डिप्टी की हत्या गुड़गांव के गैंगस्टर विकास माले और जालंधर के गैंगस्टर पुनीत शर्मा और एक अन्य गैंगस्टर के हाथो करवाई थी। पूर्व आयुक्त भुल्लर ने मामले ट्रेस कर, नए आयुक्त सुखचैन सिंह गिल के लिए इसे आसान बना दिया, लेकिन एक बड़ी चुनौती यह है कि डिप्टी की हत्या क्यों की गई। अभी यह नहीं पता चल पाया है। इस हत्या के मामले में पटियाल, माले व पुनीत समेत अन्य को नामजद किया गया है। उन्होंने बताया कि आर्मेनिया जेल में बंद गौरव पटियाला इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। उन्होंने बताया कि गौरव को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उससे पूछताछ की जा सकती है और पुलिस गुड़गांव के गैंगस्टर विकास माले, जालंधर के गैंगस्टर पुनीत समेत आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
0 टिप्पणियाँ