जालंधर के कई इलाकों में रविवार को बंद रहेगी बिजली, जानिए वजह
जालंधर शहर के लोगों को कल 22 अगस्त रविवार को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। 11 केवी फीडर की मरम्मत के चलते रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इस दौरान पावरकॉम की ओर से ड्रेन फीडर, उद्योग नगर फीडर, गदाईपुर फीडर, करनाल एक फीडर, करनाल दो फीडर, रंधावा मसंदा फीडर बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही सवर्णा पार्क, गदाईपुर मार्केट और बुलंदपुर इंडस्ट्रियल में भी बिजली बंद रहेगी। 66 केवी टांडा रोड के अंतर्गत चल रहे 11 केवी फीडर की मरम्मत के कारण औद्योगिक क्षेत्र पठानकोट रोड, धोगडी रोड में सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
Post a Comment