भारत की 4x400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने कांस्य पदक जीता
भारत की 4×400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने नैरोबी में अंडर -20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में यह भारत का पांचवां पदक है। भारतीय टीम में भरत एस, प्रिया मोहन, सम्मी और कपिल शामिल थे। भारतीय टीम चैंपियनशिप के फाइनल में 3:20.60 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रही।
Post a Comment