Motorola Edge (2021) फोन 108MP कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस
Motorola Edge (2021) स्मार्टफोन को अमेरिका में पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लॉन्च किया गया है। इस बार लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी ने फोन को कर्व्ड स्क्रीन के बजाय फ्लैट स्क्रीन और तीन तरफ पतले बेजल्स के साथ पेश करने का फैसला किया है। इसके अलावा सेल्फी कैमरे के लिए फोन में सेंट्रल होल-पंच कटआउट डिस्प्ले है। वहीं, बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मोटोरोला एज स्मार्टफोन 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह मोटोरोला एज और मोटोरोला एज+ की तुलना में 60 प्रतिशत तेज है।
मोटोरोला एज (2021) कीमत
Motorola Edge (2021) की कीमत $699 (लगभग 52,000 रुपये) है, जिसमें फोन का 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस फोन को सिंगल नेबुला ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है और इस फोन की प्री-बुकिंग अमेरिका में 23 अगस्त से शुरू होगी। फोन की बिक्री 2 सितंबर से Best Buy, B&H Photo, Amazon और Motorola की साईट के जरिए शुरू होगी। मोटोरोला एज स्मार्टफोन को सीमित समय के लिए $499 (लगभग 37,200 रुपये) में उपलब्ध कराएगा। कनाडा में इस फोन को आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा, फिलहाल फोन की भारतीय उपलब्धता और कीमत से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
मोटोरोला एज (2021) स्पेसिफिकेशंस
Motorola Edge (2021) फोन Android 11 आधारित My UX पर काम करता है। स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 576Hz टच लेटेंसी, 20:5:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 90.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और HDR10 सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा फोन में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Adreno 642L GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा एफ/1.9 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है, जो 119-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है, जिसे f/2.4 लेंस के साथ रखा गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में फ्रंट में एफ/2.25 के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, ब्लूटूथ वी5.2, वाई-फाई 6ई, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और बैरोमीटर शामिल हैं। मोटोरोला एज फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें फेस अनलॉक फीचर भी है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। कंपनी का कहना है कि यह दो दिन तक की बैटरी लाइफ देती है। फोन का डाइमेंशन 169x75.6x8.99mm और वजन 200 ग्राम है।
Post a Comment