जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक अफसर शहीद, एक आतंकी ढेर


जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आज गुरुवार को आतंकियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में सेना का एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर(JCO) शहीद हो गया और एक आतंकी भी ढेर हो गया। सूत्रों से पता चला है कि थानामंडी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ के दौरान, राष्ट्रीय राइफल्स के एक जेसीओ को गोलियां लगी थीं। जेसीओ को तुरंत चिकित्सा केंद्र ले जाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसने दम तोड़ दिया। अधिकारियों से पता चला है कि इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी भी मारा गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट