होशियारपुर के छाबेवाल थाना क्षेत्र के जंदोली गांव में एक एनआरआई दामाद ने अपनी सास की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों से पता चला है कि पत्नी से कहासुनी के बाद आरोपी की सास बीच में आ गई। गुस्से में आए आरोपी ने अपनी सास और पत्नी पर तीन गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गया। उनकी सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी को होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह निवासी भरसिंहपुरा थाना क्षेत्र फिल्लौर के रूप में हुई है, पुलिस अपराधी की तलाश कर रही है।
0 टिप्पणियाँ