सीरियल ब्लास्ट के दो दिन बाद काबुल में फायरिंग, हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल
काबुल: अफगानिस्तान से इस समय बड़ी खबर यह है कि काबुल में भारी गोलीबारी हुई है। यहां रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। फायरिंग से लोग दहशत में हैं। अफगानिस्तान में आतंक का खूनी खेल जारी है।
काबुल हवाईअड्डे पर आतंकी हमले की आशंका
इस बीच अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट पर और आतंकी हमले की आशंका जताई है। अमेरिका ने अपने नागरिकों को काबुल एयरपोर्ट के पास से दूर जाने को कहा है। हालांकि, चेतावनी के बाद भी काबुल एयरपोर्ट के बाहर भारी भीड़ है।
ISIS-K से अमेरिका ने लिया बदला
आपको बता दें कि काबुल हमले के 36 घंटे के भीतर ही अमेरिका ने ISIS-K से अपना बदला ले लिया है। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। काबुल विस्फोट के जवाब में, अमेरिकी सेना ने नंगरहार प्रांत में ISIS-K के ठिकानों पर हवाई हमले किए। दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने काबुल विस्फोट के साजिशकर्ताओं को भी मार गिराया है।
Post a Comment