Header Ads

Google Play कंसोल पर Vivo X70 Pro स्मार्टफोन लिस्ट, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशंस भी लीक


वीवो एक्स70 सीरीज के स्मार्टफोन कथित तौर पर सितंबर में लॉन्च हो सकते हैं, जब आईपीएल 2021 शुरू होगा। इस सीरीज में वीवो एक्स70 प्रो+, वीवो एक्स70 प्रो और वीवो एक्स70 मॉडल शामिल किए जा सकते हैं। वीवो एक्स70 प्रो फोन को गूगल प्ले कंसोल और गूगल सपोर्टेड डिवाइसेज लिस्ट में स्पॉट किया गया है। फोन के अहम स्पेसिफिकेशंस के साथ ही फोन का डिजाइन भी लीक हो गया है। एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वीवो एक्स70 प्रो स्मार्टफोन की कीमत लगभग 50,000 रुपये हो सकती है, जबकि वीवो एक्स70 प्रो प्लस की कीमत लगभग 70,000 रुपये होगी।
टिपस्टर ने Google Play कंसोल लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट साझा किए हैं, जिसमें मॉडल नंबर V2105 के साथ फोन को लिस्ट किया गया है। यह फोन भी गूगल सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट का हिस्सा है, जो इस बात का इशारा करता है कि फोन लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है। Google Play कंसोल लिस्टिंग से पता चला है कि वीवो एक्स70 प्रो फोन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 1,080 x 2,376 पिक्सल रेजोल्यूशन मिल सकता है। साथ ही फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 1200 प्रोसेसर से लैस होगा और यह 8 जीबी रैम के साथ दस्तक देगा। लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि वीवो एक्स70 प्रो फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। वीवो एक्स70 प्रो की लिस्टिंग से जुड़ी तस्वीर से संकेत मिलता है कि इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिस्प्ले डिजाइन होगा, जिसके दोनों तरफ कर्व होंगे। फोन के निचले हिस्से में मोटा बेज़ल होगा और वॉल्यूम और पावर बटन दाईं ओर स्थित होंगे। लिस्टिंग की तस्वीर में फोन का बैक पैनल नहीं देखा गया है। हो सकता है कि Google ने लिस्टिंग के लिए केवल प्लेसहोल्डर इमेज प्रकाशित की हो और लॉन्च के समय Vivo X70 Pro का डिज़ाइन पूरी तरह से अलग हो।
इसके अलावा, वीवो एक्स70 स्मार्टफोन को कथित तौर पर मॉडल नंबर V2133A के साथ IMEI डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। इसे टिपस्टर पारस गुगलानी ने लीक किया है। टिपस्टर ने फोन की 3सी लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जो इस बात का इशारा करते हैं कि फोन को 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। पुराने लीक्स ने इशारा किया है कि Vivo X70 फोन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। फोन में फाइव-एक्सिस इमेज स्टेबिलाइजेशन और f/1.15 अपर्चर दिया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.