भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी अपूर्व चंद्रा को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव किया गया नियुक्त
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अपूर्व चंद्रा को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय की ओर से बीते दिन गुरुवार को इस आशय का आदेश दिया गया। महाराष्ट्र कैडर के 1988 बैच के अधिकारी चंद्रा वर्तमान में श्रम और रोजगार मंत्रालय में सचिव हैं। कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने चंद्रा की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे के पास एक वर्ष से अधिक समय तक सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव के पद का अतिरिक्त प्रभार था।
Post a Comment