Header Ads

5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरे के साथ Samsung Galaxy M32 5G भारत में हुआ लॉन्च


Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन को भारत में कंपनी के मिड-टियर 5G फोन के तौर पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है और इसमें फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में नॉच डिस्प्ले है और इस फोन के चारों तरफ मोटे बेजल्स मौजूद हैं, खासकर नीचे का बेजल काफी मोटा है। सैमसंग गैलेक्सी एम32 फोन 12 5जी बैंड को सपोर्ट करता है और सैमसंग के नॉक्स सिक्योरिटी बिल्ट-इन के साथ आता है। फोन में दो कलर ऑप्शन और दो कॉन्फिगरेशन हैं।

 जाने Samsung Galaxy M32 5G की भारत में कीमत

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध है। फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी आता है, लेकिन इसकी कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। यह फोन स्लेट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। फोन की बिक्री 2 सितंबर दोपहर 1 बजे से Amazon के जरिए शुरू होगी। ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड और ईएमआई पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

 सैमसंग गैलेक्सी M32 5G स्पेसिफिकेशंस

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम32 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आधारित वनयूआई 3.1 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी वी डिस्प्ले है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 720 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। Samsung Galaxy M32 5G में 5,000mAh की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.