Header Ads

जाने खून की कमी को कैसे दूर करें, शारीर में खून की मात्रा बढाने के लिए क्या खाए और रक्तचाप बढ़ाने के घरेलू उपाय


आज के दौर में अनियमित दिनचर्या के कारण कई तरह की बीमारियां पैदा होने लगी हैं। इन्हीं प्रमुख बीमारियों में से एक है शरीर में खून की कमी पाया जाना। जो ज्यादातर महिलाओं में पाया जाता है। खून की कमी से थकान और कमजोरी महसूस होना आम बात है।  
हमारे शरीर में वास्तव में दो प्रकार की रक्त कोशिकाएं होती हैं
  1. सफेद  
  2. लाल

वहीं जब शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की कमी हो जाती है तो शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिसे एनीमिया भी कहा जाता है। ऐसे में हम शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाकर घटे हुए हीमोग्लोबिन को बढ़ा सकते हैं। खून कम होने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम होने लगती है, जिससे व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है।
छोटे बच्चों में खून की कमी के कारण उनका मानसिक और शारीरिक विकास ठीक से नहीं हो पाता और जब महिलाओं में खून की कमी हो जाती है तो उन्हें सही समय पर पीरियड्स नहीं होते हैं। एक शोध के अनुसार एनीमिया की समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होती है।

एनीमिया के लक्षण

  1. जल्दी थकान होना
  2. शरीर में कमजोरी
  3. त्वचा का पीला पड़ना
  4. भूख न लगना
  5. पैरों और हाथों में सूजन

एनीमिया दूर करने के उपाय: 

शरीर में खून की कमी होने से आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी की मात्रा कम होने लगती है। वहीं, घरेलू उपचार, स्वस्थ आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप एनीमिया से होने वाली बीमारी से बच सकते हैं।


खून की कमी  दूर करने के कुझ घरेलू नुस्खे 


  1. एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़कर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पीएं। इस उपाय को रोजाना करने से खून तेजी से बढ़ता है।
  2. खून की कमी के रोग में पालक औषधि की तरह काम करता है। पालक में विटामिन ए, सी, बी, आयरन, फाइबर और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। पालक एक बार में आयरन को 20% तक बढ़ा सकता है। पालक का सेवन आप सब्जी और सूप के रूप में कर सकते हैं।
  3. खून बढ़ाने के घरेलू उपचार में टमाटर बहुत उपयोगी होता है। खून को तेजी से पूरा करने के लिए रोजाना एक गिलास टमाटर का रस पिएं। इसके अलावा आप टमाटर का सूप पी सकते हैं, आप चाहें तो सेब और टमाटर के रस को मिलाकर भी पी सकते हैं।
  4. शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में भी मक्के के दानों का सेवन फायदेमंद होता है। ये पौष्टिक होते हैं और इन्हें उबालकर या भूनकर खाया जा सकता है।
  5. 1 गिलास चुकंदर के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से शरीर को अधिक मात्रा में आयरन मिलता है, जिससे शरीर में खून बनता है।
  6. सोयाबीन विटामिन और आयरन से भरपूर होता है। यह एनीमिया के रोगी के लिए फायदेमंद होता है। सोयाबीन को उबाल कर खा सकते हैं।
  7. अनार के रस में थोड़ा सा सेंधा नमक और थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर रोजाना सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है।
  8. मूंगफली को गुड़ के साथ खाने से भी शरीर में आयरन की वृद्धि होती है। 
  9. हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए लहसुन में थोड़ा सा नमक मिलाकर पीस लें और चटनी बना लें। इस चटनी का सेवन हीमोग्लोबिन के इलाज में मदद करता है।
  10. शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए दूध और खजूर का सेवन भी एक अच्छा उपाय है। इस उपाय को करने के लिए दूध में खजूर डालकर रात को सोने से कुछ देर पहले दूध पी लें। दूध पीने के बाद खजूर खाएं।
  11. गिलोय का रस खून बढ़ाने का सबसे बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खा है। गिलोय का जूस आप घर पर भी बना सकते हैं या फिर बाजार से भी ले सकते हैं।
  12. आंवले के रस और जामुन के रस को बराबर मात्रा में मिलाने से भी शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है।
  13. कच्‍चा अखरोट खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है और शरीर को ताकत भी मिलती है।
  14. पके आम के गूदे को मीठे दूध के साथ लेने से भी शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है।
  15. दो चम्मच तिल को पानी में भिगो दें और दो से तीन घंटे बाद इन्हें पानी से निकाल कर पीस कर पेस्ट बना लें, अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार खाएं। इस नुस्खे से शरीर में खून तेजी से बढ़ने लगता है।

शरीर में खून बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए कई डॉक्टर आयरन और विटामिन की गोलियां या कोई सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। दवाई लेने के अलावा कुछ हेल्दी फूड को डाइट में शामिल करके हम प्राकृतिक रूप से ब्लड बढ़ा सकते हैं।
  1. अपने आहार में सरसों, पालक, हरा धनिया और पुदीना शामिल करें।
  2. फलों में सेब, पपीता, चीकू, नींबू और अमरूद अधिक खाएं।
  3. पास्ता और अखरोट जैसे सूखे मेवे खाने से भी खून में आयरन की मात्रा बढ़ जाती है।
  4. अपने आहार में सूखे मेवे, किशमिश, अनाज, गाजर और दालें शामिल करें। इन्हें रोजाना खाने से शरीर में खून की वृद्धि होती है।
  5. मूंग, चना, मोठ और गेहूं को अंकुरित करने के बाद इसमें नींबू मिलाकर सुबह नाश्ते में खाएं, इसे खाली पेट खाने से खून में वृद्धि होती है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.