जालंधर में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे और झंडे, ग्रामीणों में दहशत
जालंधर: नकोदर के हुंडल ढाढा गांव में आज पाकिस्तानी गुब्बारे और झंडे मिले हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडो व गुब्बारे को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खेतों में पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारा मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल देखा गया। ग्रामीण इस घटना को किसी आतंकी गतिविधि से जोड़ रहे हैं। आशंका है कि गुब्बारों और झंडों के जरिए कोई गुप्त संदेश भेजा गया हो।
Post a Comment