Header Ads

64MP कैमरे से होगा लैस Samsung Galaxy A52s 5G फोन, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन


Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें लगातार ऑनलाइन सामने आ रही हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि ताजा रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि इस फोन को इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में फोन की कीमत के साथ ही फुल स्पेसिफिकेशन्स भी लीक हुए हैं। फोन में कथित तौर पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और यह फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में खरीदारी के लिए चार कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसकी जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक Samsung Galaxy A52s 5G स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा रिपोर्ट में फोन की कीमत भी दी गई है, जिसके मुताबिक यूरोपीय बाजार में फोन की कीमत यूरो 449 (करीब 39,150 रुपये) होगी। जैसा कि हमने बताया कि यह फोन कथित तौर पर चार कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है, ये ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और पर्पल होंगे। कलर के नाम की जानकारी पहले की रिपोर्ट में सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि फोन ऑस्म ब्लैक, ऑस्म मिंट, ऑस्म पर्पल और ऑस्म व्हाइट कलर में दस्तक देगा।

सैमसंग गैलेक्सी A52s 5G 

लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित वन यूआई 3.1 पर काम करेगा। फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज से लैस हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, फोन में एफ/1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन IP67 रेटिंग वाला होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.