रक्षा बंधन 2021: रक्षा बंधन कब है? जानिए राखी बांधने की तिथि और शुभ मुहूर्त
रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। बहनें तिलक लगाती हैं, राखी बांधती हैं और अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए, भाई और अपना मुंह को मीठा करती हैं, और भाई बहनों को उनकी रक्षा करने का वादा करता है और उपहार देता हैं। इस पर्व को मनाने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। यह पर्व हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षा बंधन 22 अगस्त, रविवार को मनाया जाएगा। वैसे तो मुहूर्त 21 अगस्त 2021 की शाम को शुरू होगा, लेकिन उदय तिथि 22 अगस्त को है, इसलिए इस दिन बहनें अपने भाई को राखी बांधेंगी।
रक्षा बंधन 2021 शुभ मुहूर्त (रक्षा बंधन का समय):
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 21 अगस्त 2021 दोपहर 03:45 बजे से
पूर्णिमा तिथि समापन: 22 अगस्त 2021 शाम 05:58 बजे
शुभ मुहूर्त: सुबह 05:50 से शाम 06:03 तक
शुभ मुहूर्त दोपहर में रक्षा बंधन के लिए: 01:44 से 04:23 मिनट
रक्षा बंधन की अवधि: 12 घंटे 11 मिनट
राखी की थाली में इन चीजों को सजाएं (रक्षा बंधन पूजा थाली):
राखी की थाली को सजाते समय रेशमी कपड़े में केसर, सरसों, चंदन, चावल और दूर्वा रखकर भगवान की पूजा करें। भगवान शिव की मूर्ति, चित्र या शिवलिंग पर राखी चढ़ाएं। फिर महामृत्युंजय मंत्र की एक माला (108 बार) जाप करें। इसके बाद भाईयों की कलाई पर भगवान शिव को अर्पित रक्षा सूत्र बांधें। भगवान शिव की कृपा, महामृत्युंजय मंत्र और श्रावण मास के प्रभाव से सब शुभ होगा।
Post a Comment