जालंधर देहात पुलिस ने गैस कटर से एटीएम काट पैसे लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से स्विफ्ट डिजायर कार, आर्टिका कार, गैस कटर सहित 3 लाख 88 हजार 190 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई है। इनकी पहचान अमृतसर निवासी दलजीत सिंह सोनू, चरणजीत सिंह उर्फ नंदू, सविंदर सिंह उर्फ टीटू, जसपाल सिंह उर्फ बग्गा के रूप में हुई है। सोनू के खिलाफ फिरोजपुर, तरनतारन, कपूरथला, मोगा, हिमाचल प्रदेश में पहले से ही 12 मामले दर्ज हैं। वही चरणजीत सिंह पर उस नंदू के खिलाफ फिरोजपुर, तरनतारन, कपूरथला, मोगा, हिमाचल प्रदेश में 11 मामले दर्ज हैं।
0 टिप्पणियाँ